अब खुलेगा अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे ! लोगों को आवाजाही में नहीं होगी परेशानी

3/4/2024 8:45:10 PM

अंबाला (अमन कपूर): अंबाला प्रशासन ने अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे को खोलना शुरू कर दिया है। फिलहाल दोनों तरफ से हाईवे की एक-एक लेन खोली जा रही है। हाईवे खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली। हाईवे पर लगे बोल्डर्स को हटाने में प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। कई घण्टो में प्रशासन हाईवे से बोल्डर्स को पूरे तरीके से हटाने में कामयाब नहीं हो पाया है।

गौरतलब है कि किसानों ने 13 फरवरी को दिल्ली कूच का एलान किया था। जिसके कारण प्रशासन ने एक दिन पहले पूरी तरह अंबाला चंडीगढ़ एक्सप्रेसवे को बोल्डर्स के जरिये बंद कर दिया था। जिसके बाद से लोगों को गांव गांव घूमकर चंडीगढ़ से आना जाना करना पड़ रहा था। अब हाईवे खुलने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। लोगों का समय व पैसा दोनों बच सकेंगे। ट्रैफिक पुलिस का कहना है अधिकारियों के आदेश पर अंबाला चंडीगढ़ एक्सप्रेसवे की एक एक लेन खोली जा रही है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Nitish Jamwal