अम्बाला भी आया करते थे स्व. अटल बिहारी वाजपेयी

8/17/2018 11:45:05 AM

अम्बाला(मुकेश): अटल बिहारी वाजपेयी अपने दिनों में जनसंघ के मंत्रमुग्ध कर देने वाले ओजस्वी वक्ता थे। राजनीति व कविताओं से तो उनका गहरा नाता था। उनकी चुनावी सभाओं में भारी भीड़ जुटती थी। उनके भाषणों का के्रज था कि विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेता भी दुबके-छुपके उन्हें सुनने आ जाया करते थे। ये बातें शहर सैक्टर-7 में रहने वाले भाजपा जिलाध्यक्ष जगमोहन लाल कुमार के पिता पूर्व पार्षद एवं समाजसेवी लक्ष्मण दास ने पंजाब केसरी से सांझा की। 

वर्ष 1955 में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े करीब 87 वर्षीय लक्ष्मण दास कुछ समय अटल बिहारी वाजपेयी के साथ रहे। उन्होंने बताया कि 1971 में पुरानी अनाज मंडी में जनसंघ अधिवेशन हुआ, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने शिरकत की। इसके बाद 1977 में उनका फिर से अम्बाला आना हुआ। उन्हें सुनने के लिए यहां बेतहाशा भीड़ जमा हुई। इसके बाद 1988 में चंडीगढ़ कार्यक्रम में शिरकत करने आए अटल बिहारी ने पूर्व पार्षद लक्ष्मण दास के उस वक्त बलदेव नगर स्थित स्थान पर भोजन किया। 

Rakhi Yadav