अंबाला कैंटोनमेंट के पूर्व उपाध्यक्ष ने अनिल विज पर लगाए गंभीर आरोप(VIDEO)

5/31/2018 6:50:20 PM

अंबाला(अमन कपूर): अनिल विज के नजदीकी रहे अंबाला कैंटोनमेंट के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेन्द्र तिवारी जिन्हें पिछले दिनों भाजपा नेता एवं कैंटोनमेंट के मौजूदा उपाध्यक्ष पर हमले के आरोपों में हटाया गया था। उन्होंने आज अंबाला छावनी में अनिल विज के खिलाफ प्रेस कांफ्रेंस कर उन पर एक-एक कर कई गंभीर आरोप जड़ दिए।

सुरेन्द्र तिवारी ने कहा कि जिस दिन से उन्होंने ब्राह्मण सेना बनाई है। उस दिन से विज उनसे दूरी बनाने लगे और उनके पास चल रहे अंबाला छावनी के रेस्ट हाउस के ठेके को टर्मिनेट करवा दिया। उन्होंने कहा कि काम में देरी विज की भतीजी की शादी , CM के दौरों व राष्ट्रपति के दौरों के कारण हुई। क्योंकि तब तक उनका काम रुकवाया गया। जब उन्हें नोटिस मिला तब उनका काम भी शुरू हो गया था। लेकिन विज के दबाव के कारण PWD ने उनका ठेका रद्द कर दिया।

तिवारी ने इस दौरान एक वीडियो भी मिडिया को दिखाया। जिसमें PWD के XEN डी डी कंबोज दिख रहे हैं व अनिल विज के दबाव की बात कह रहे हैं।  सुरेंद्र ने कहा कि इस वीडियो को लेकर उन्हें खतरा है। उन्हें किसी झूठे केस में भी फंसाया जा सकता है। इसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री, चीफ जस्टिस व डीजीपी हरियाणा को चिट्ठी लिखी है कि उनके खिलाफ कोई शिकायत आए तो बकायदा उसकी पहले जांच की जाए।

उन्होंने विज पर आरोप लगाये कि उन्हें इतनी भी इजाजत नही थी कि वे सूबे के मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक या किसी मंत्री से मिल सके। उन्होंने कहा वे बीजेपी नही छोड़ेंगे और पार्टी के साथ ही रहेंगे। इस दौरान सुरेन्द्र तिवारी की पत्नी ने अनिल विज सहित उनके भाइयों पर भी सवाल खड़े कर दिए।

इस मामले को लेकर PWD विभाग के XEN डी डी कंबोज का कहना है कि आरोप निराधार हैं। इन्होने काम समय के अंदर पूरा नही किया। नोटिस के बाद भी काम पूरा नही हुआ तो एग्रीमेंट के हिसाब से एक्शन लिया गया है। वहीं विज के दबाव वाली बात के जवाब में उन्होंने कहा कि मंत्री काम की मॉनिटरिंग करते ही हैं।

Rakhi Yadav