अम्बाला-साहा फोरलेन का जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य, गडकरी रखेंगे आधारशिला

3/5/2019 11:43:33 AM

अम्बाला (हरिंद्रपाल): कैंट रेलवे स्टेशन से लेकर साहा तक बनने वाले हाईवे 444-ए की आधारशिला इस हफ्ते रखी जाएगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इस विशेष कार्य के लिए अम्बाला पहुंचेंगे। यह जानकारी अनिल विज के मीडिया सलाहकार विजेंद्र चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि खेल मंत्री के प्रयास से टैंडर प्रक्रिया शुरु हो गई है। देश की विख्यात 4 नामी फर्मों के टैंडर एसैप्ट किए गए हैं जो प्राथमिक चरण में एन.एच.ए.आई. द्वारा प्रस्तावित किए गए हैं।

कैंट रेलवे स्टेशन से साहा तक बनने वाले 14.8 किलोमीटर नैशनल हाईवे 444-ए  की फोरलेन को लेकर जल्द काम शुरू हो जाएगा। टैंडर प्रक्रिया जल्द ही फाइनल हो जाएगी। स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री के ड्रीम प्रोजैक्ट में शामिल यह हाइवे अम्बाला वासियों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है। सड़क बनने से जहां वाहनों को गति मिलेगी तो वहीं सड़क पर घंटों जाम में फंसने की समस्या से भी निजात मिलेगी।

26 फरवरी को नैशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टैंडर प्रक्रिया शुरु हो गई थी। कई कम्पनियों ने सड़क का निर्माण करने के लिए टैंडर लगाए थे लेकिन इसमें से सिर्फ 4 कंपनियों को प्रस्तावित सूची में डाला गया है। इसमें गेल इंडिया, ग्वार कंस्ट्रक्शन, राम कुमार कॉन्ट्रैक्टर, आर.एस.बी.आई.पी.एल. जंडू पी.वी. शामिल हैं। सड़क निर्माण को लेकर कागजी कार्रवाई भी जल्द पूरी होने वाली है। उम्मीद जताई गई है कि 7-8 फरवरी को सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ हो सकता है। 

15 किलोमीटर का रूट, हाईवे का हिस्सा
हाईवे बनने से कैंट से साहा तक लगभग 15 किलोमीटर का रूट है। यह रूट अभी स्टेट हाईवे का हिस्सा माना जाता है। इसमें से 7 किलोमीटर का हिस्सा म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन अम्बाला के दायरे में आता है। पंजाब व यू.पी. अथवा उत्तराखंड जाने वाले वाहन कैंट से ही साहा, जगाधरी, सहारनपुर की तरफ  निकलता है। अम्बाला से साहा की तरफ  जाने वाले रूट पर कई स्कूल, कालेज, अस्पताल, इंडस्ट्रीयल एरिया व गांव हैं, इसलिए यह रूट काफी ज्यादा व्यस्त रहता है। मौजूदा समय में इंडस्ट्रीयल एरिया से साहा चौक तक सड़क एकमार्गी है। इस कारण रोजाना हादसे होते रहते हैं। 

100 फीट चौड़ी सड़क, 3 ब्रिज बनेंगे 
नैशनल हाईवे नंबर-444-ए की चौड़ाई लगभग 100 फ ीट होगी। मार्ग के बीच 3 मेजर ब्रिज बनाए जाएंगे। इसमें टांगरी, खुड्डा कलां तथा अमला नदी पर ब्रिज और 14 माइनर ब्रिज बनेंगे। चारमार्गी के साथ सॢवसलेन बनने से इस मार्ग पर बसने वाली कॉलोनियों महेश नगर, आर्य नगर, राजा पार्क, गोङ्क्षबद नगर, अजीत नगर, प्रीत नगर, प्रभु प्रेमपुरम, रामपुर सरसेहड़ी, करधान, खोजकीपुर, इंडस्ट्रीयल एरिया सहित आसपास के क्षेत्रों को ट्रैफि क से निजात मिलेगी। 
 

एन.एच.ए.आई. ने इकट्ठे किए थे वाहनों के आंकड़े
कुछ समय पहले ही एन.एच.ए.आई. टीम ने अम्बाला से साहा की तरफ जाने वाले वाहनों का आंकड़ा इक_ा किया था। टीम ने 24 घंटे लगातार काम करते हुए अम्बाला-जगाधरी रोड पर सभी दिशाओं से आने वाले वाहनों को देखा था। इनमें दोपहिया वाहन से लेकर बड़े वाहन शामिल थे। 

Shivam