हरियाणा के इस जिले में स्वाइन फ्लू की दस्तक, मिले 2 केस, दोनों अस्पताल में भर्ती

9/24/2022 4:59:20 PM

अंबाल(अमन): जिले में डेंगू के बाद स्वाइन फ्लू ने भी दस्तक दे दी है। जिले में अलग-अलग जगह से 2 मरीजों को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है, जिन्हें शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया गया है। एक मरीज बलदेव नगर और दूसरा बब्याल का बताया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों की ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

 स्वास्थ्य विभाग के एपिडोलॉजिस्ट सुनील ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में पिछले 3 माह से डोर-टू-डोर दस्तक दे रही है। लोगों को अवेयर करने के साथ-साथ सैंपलिंग कर रही हैं। रोजाना 100 से अधिक मरीजों के सैंपलों की जांच की जा रही है। शहरी क्षेत्र में 60 और 50 MPHW के साथ 20 HI फील्ड में उतरे हुए हैं।

Content Writer

Isha