अंबाला पुलिस ने दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, 3 किलो अफीम व 80 हजार रुपए बरामद

12/9/2022 9:32:22 PM

अंबाला(अमन): अंबाला पुलिस ने पंजाब और हरियाणा में बिहार से हो रही नशा तस्करी को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उनके कब्जे से 3 किलो ग्राम अफीम और 80 हजार रुपए नकदी बरामद की है। दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। जिससे पता चल सके कि इस धंधे में कौन-कौन से लोग शामिल है।   

बता दें कि हरियाणा और पंजाब में बिहार से लाकर नशा बेचा जा रहा था। जिसकी भनक पुलिस को लगी और मौके से दो आरोपियों को काबू किया। एक आरोपी बिहार का रहने वाला है तो दूसरा अंबाला का रहने वाला है। ये दोनों लोकल ग्रामीण इलाकों में नशा सप्लाई करने का काम करते थे। वहीं बिहार से खेप लेकर आए तस्कर ने बताया वो 6 हजार रुपए के लिए डिलेवरी देने आया था और अंबाला में तस्करी कर रहे अशोक साहनी ने बताया वो पहले लेबर का काम करता था, लेकिन पिछले कुछ महीनों से तस्करी में लग गया था। वो 1 किलो अफीम हर महीने बेच लेत था। अंबाला पुलिस नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई करती जा रही है। पुलिस ने कुछ ही महीने में इस नेक्सस को तोड़ने के लिए कामयाबी हासिल की है। कुछ ही महीनों में 133 तस्करी के मामले दर्ज किए गए हैं और 169 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)       

 

 

 

 

 

 

Content Editor

Ajay Kumar Sharma