अंबाला पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

1/29/2023 4:23:14 PM

अंबाला: शहर में महिला के साथ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक की पहचान सुखदेव सिंह उर्फ लक्की के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

बता दें कि एक महिला ने 27 जनवरी को पुलिस को दी शिकायत  में बताया कि आरोपी उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और जान से मारने की कोशिश भी की। महिला ने किसी तरह से अपनी जान बचाकर भाग गई। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)         

 

 

Content Editor

Ajay Kumar Sharma