डेरा हिंसा में अंबाला रेलवे को हुआ 3.50 करोड़ का नुकसान, गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट

8/28/2017 4:28:32 PM

अंबाला(कमलप्रीत सभ्रवाल): डेरा प्रमुख के दोषी करार देने के बाद हरियाणा पंजाब में उपद्रवियों ने कई जगह उत्पात मचाया जिसके बाद एतिहातन बस व रेल सेवा को प्रदेश में बद करना पड़ा। जिसके बाद यात्रियों को तो परेशानी का सामना करना पड़ा लेकिन सरकारी विभागों को भी काफी नुकसान हुआ है। गृह मंत्रालय ने सभी रेल मंडलों से नुकसान की रिपोर्ट्स मांगी है। जिसको लेकर अंबाला मंडल ने अपने नुकसान की आंकलन रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंप दी है।

DRM अंबाला रेल मंडल दिनेश कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अंबाला रेल मंडल को कल तक 3.50 करोड़ का नुकसान हो चुका है। जिसकी रिपोर्ट उन्होंने गृह मंत्रालय को सौंप दी है।  आज भी ट्रेने रद्द है जिसका आंकलन भी रेल अधिकारियों ने शुरू कर दिया है।