अम्बाला के 2 शैलर ब्लैक लिस्टेड, जानिए क्या है पूरा मामला

2/15/2020 11:23:13 AM

चंडीगढ़ (धरणी) - हरियाणा में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा सरकार से अनुबंध करके धान लेने व चावल बना कर घोटाले करने वाले राईस मिलर के खिलाफ कुर्की व कानूनी कार्यवाही कर सख्ती शुरू कर दी गई है। कुर्की से पहले विभाग ने इसे अपने कब्जे में लिया है। विभाग द्वारा सख्ती फिलहाल वर्ष 2018-2019 के लिए की जा रही है। ए.सी.एस. पी.के. दास के अनुसार सरकार द्वारा धान लेकर गड़बड़ करने वालों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्यवाही की जा रही है।

धान का गबन करने वाले अम्बाला के महावीर राइस मिल व बराड़ा के रामा राइस मिल की प्रॉपर्टी कुर्क करने के लिए अम्बाला के डी.एफ.एस.सी.निशांत राठी ने डी.सी. से अनुमति लेकर रामा राइस मिल पर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की नियुक्ति के बाद कब्जा ले लिया जबकि महावीर राइस मिल ने 25 लाख रुपए का एक चैक डी.एफ.एस.सी. के नाम दिया है। इसके पश्चात उन्हें पूरी राशि जमा करवाने हेतु एक माह का समय दिया गया है। भविष्य में सरकार इन राइस मिलों को धान नहीं देगी। इसके लिए दोनों राइस मिलों को ब्लैक लिस्ट किया गया है।


उल्लेखनीय है कि सोमवार को निशांत राठी ने डी.सी.अशोक कुमार शर्मा को फाइल सौंप दोनों राइस मिलों की संपत्ति पर कब्जा लेने हेतु ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त करने की मांग की थी। विभाग ने दोनों राइस मिलों पर जनवरी में सरकार का कम चावल लौटाने पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया था।

यह है पूरा मामला
महावीर राइस एंड दाल मिल मै. महावीर राइस एंड दाल मिल अम्बाला शहर को वर्ष 2018-19 दौरान खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 6,933.60 मीट्रिक टन धान मिङ्क्षलग के लिए अलॉट किया था। राइस मिलर ने 4,645.51 मीट्रिक टन चावल में से केवल 3,532.45 मीट्रिक टन चावल का भुगतान किया,जबकि 1,113.09 मीट्रिक टन बकाया रह गया। मिल के पार्टनर अनिल कुमार जैन, धर्मपाल जैन,मङ्क्षहद्र कुमार निवासी सैक्टर-7 हैं। उनके गारंटर मंजू वत्स और अंकुर जैन हैं।

रामा राइस मिल मै. रामा राइस मिल बराड़ा को वर्ष 2018-19 दौरान खाद्य एवं आपूॢत विभाग ने 4,401 मीट्रिक टन धान मिङ्क्षलग के लिए अलॉट किया था। मिलर द्वारा 2,948.46 मीट्रिक टन चावल में से 1,375.95 मीट्रिक टन चावल का भुगतान किया,जबकि 1,572.51 मीट्रिक टन बकाया रह गया। मिल मालिक संजय गंभीर,मोहित गंभीर व आशीम गंभीर निवासी ओल्ड बिलासपुर रोड जगाधरी जिला यमुनानगर हैं व तीनों भाई हैं। उनके गारंटर मनन गंभीर व रविंद्र गौड़ हैं।   

Isha