अम्बाला की बेटी शिवानी बनी मिसेज इंडिया अर्थ

7/31/2018 10:41:19 AM

अम्बाला(ब्यूरो): अम्बाला की एक और बेटी ने मिसेज इंडिया अर्थ का खिताब जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। जीरकपुर में आयोजित डेजङ्क्षलग दीवाज़ मिस इंडिया ब्यूटी कॉन्टेस्ट के फाइनल में अम्बाला शहर निवासी शिवानी खरबंदा ने यह खिताब अपने नाम किया। 2 दिन तक चले इस कान्टैस्ट में विभिन्न शहरों से 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया। अम्बाला से शिवानी खरबंदा ने जिले का प्रतिनिधित्व किया। कार्यक्रम के प्रथम दिन टैलेंट राऊंड हुआ, जिसमें विभिन्न कॉन्टैस्टंस ने दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को याद किया। 

दरअसल, श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने के लिए यहां एक सेशन रखा गया था। इस दौरान श्रीदेवी के कई मशहूर फिल्मों में चांदनी के अलावा अन्य गीतों पर डांस किया गया। उसके बाद इंट्रोडक्शन राऊंड हुआ और अंत में फाइनल राऊंड प्रश्न-उत्तर का हुआ। शनिवार को प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें अम्बाला शहर निवासी शिवानी खरबंदा को सैशे पहनाकर मिसेज इंडिया अर्थ घोषित किया गया।
 

Rakhi Yadav