अंबाला: महिला ने एंबुलेंस में ही दिया बच्ची को जन्म, दोनों की हालत स्थिर

2/4/2022 1:05:21 PM

अंबाला : अंबाला जिले में सिविल अस्पताल परिसर में एंबुलेंस में ही महिला द्वारा बच्ची को जन्म देने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला मजदूरी का काम करती है। डॉक्टरों ने बताया कि डिलीवरी में अभी एक माह का समय बाकी था, मगर उन्हें सुबह से ही दर्द शुरू हो गया। एंबुलेंस जैसे ही अस्पताल के गेट के पास पहुंची तो महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। इसकी सूचना अस्पताल अधिकारियों को दी गई। मौके पर पहुंची डॉक्टर ने महिला की डिलीवरी एंबुलेंस में ही करवा दी। दोनों की हालत ठीक है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana