अम्बाला-जगाधरी NH पर मरीज को ले जा रही एंबुलेंस हुई भयानक हादसे का शिकार, चालक की मौत...उड़े परखच्चे
punjabkesari.in Saturday, Aug 15, 2026 - 02:12 PM (IST)
अंबाला (अनिल कुमार) : अम्बाला-जगाधरी नेशनल हाईवे पर हेमामाजरा कट के पास एंबुलेंस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए और एंबुलेंस चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान गुलफाम निवासी गांव मलिकपुर, जिला यमुनानगर के रूप में बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस सरकारी अस्पताल यमुनानगर की थी और मरीज को छोड़कर वापस लौट रही थी। इसी दौरान हेमामाजरा कट के पास एंबुलेंस की ट्रक से टक्कर हो गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच मे जुटी हुई है।