दर्दनाक हादसा: ट्राले में जा घुसी एम्बुलेंस, CISF इंस्पेक्टर समेत 3 की मौत... एक युवक गंभीर रूप से घायल

punjabkesari.in Saturday, Sep 26, 2026 - 08:25 PM (IST)

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम-झज्जर मार्ग पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जहां मरीजों को लेकर आ रही एक एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्राले में जा घुसी। इस दर्दनाक टक्कर में CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) के एक इंस्पेक्टर समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार गुरुग्राम से इलाज करवाकर एम्बुलेंस के जरिए वापस झज्जर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में यह भयानक हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

पुलिस ने घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने CISF इंस्पेक्टर सहित तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज जारी है। इस अचानक हुए हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव व इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि हादसा किस लापरवाही या कारण से हुआ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static