अमरीका के JMD ग्रुप के प्रमुख नरेंद्र जोशी का भाजपा नेता राजेश फोगाट ने किया स्वागत

2/25/2024 7:31:34 PM

कुरुक्षेत्र,(विनोद खुंगर): धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की धरती से करीब तीन दशक पूर्व अमरीका जा कर वाशिंगटन डी.सी, वर्जीनिया, मैरीलैंड, बोस्टन सहित विभिन्न राज्यों में सफल व्यवसाय स्थापित करने वाले अप्रवासी भारतीय व्यवसायी नरेंद्र जोशी आज भी भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से प्रेम तथा सम्मान करते हैं। यही कारण है कि जब भी भारत को कोई उपलब्धि हासिल होती है तो उन्हें भी गर्व होता है।

आजकल इस समय भारत में ही मौजूद हैं तो उनका भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश के वरिष्ठ नेता राजेश फोगाट ने अपने साथियों के साथ उनका स्वागत किया। इस मौके पर अप्रवासी भारतीय व्यवसायी नरेंद्र जोशी ने फोगाट से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व में विश्व स्तर पर भारत का सम्मान बहुत बढ़ा है। इस समय जब वे भारत में हैं तो उन्हें यह जानकर बहुत प्रसन्नता एवं गर्व हुआ कि भारतीय अर्थव्यवस्था के नाम एक और बड़ी उपलब्धि है।

वर्ष 2027 तक भारत, जापान और जर्मनी को पीछे छोड़ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। जोशी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय आंकड़े गवाह हैं कि 2030 तक भारतीय अर्थव्यवस्था के 10 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने की संभावना है। पिछले कुछ वर्षों से उनका भारत में लगातार आगमन हो रहा है तो भारत में आधुनिक तकनीकों के साथ तेजी से विकास हो रहा है। अंतर्राष्ट्रीय कंपनियां लगातार भारत में व्यवसाय स्थापित करने के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। इस श्रेय भारत सरकार के प्रयासों को जाता है।
 

Content Writer

Isha