हरियाणा में दोबारा आ रहे हैं अमित शाह, विज करेंगे स्वागत

6/6/2018 8:53:49 PM

चंडीगढ़ (धरणी): भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कल अंबाला छावनी एयरफोर्स स्टेशन से दिल्ली के लिए बाय रोड रवाना होंगे। इस दौरान वहां  स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा अध्यक्ष अमित शाह का स्वागत किया जाएगा, शाह करीब रात 8 बजे अंबाला से रवाना होंगे। स्वास्थ्य मंत्री विज ने कहा कि वे खुद बीजपी के कार्यकत्र्ताओं के साथ अमित शाह का अभिनंदन व स्वागत करेंगे।

रोचक पहलू तो यह है कि अमित शाह का अम्बाला का कार्यक्रम अचानक बना है। हरियाणा के चुनाव निकट देखते हुए शाह ने पंजाबी बेल्ट व उत्तरी हरियाणा के प्रवेश द्वार में संक्षिप्त से कार्यक्रम रखा है। अमित शाह के अम्बाला के कार्यक्रम में हरियाणा राजनीतिज्ञों की होने वाली मौजूदगी के बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।  स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के क्षेत्र में शाह के आने राजनैतिक चर्चाएं पैदा होना स्वाभाविक ही है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कल 7 जून वीरवार को शाम अम्बाला छावनी पहुंच रहे हैं। अमित शाह के अम्बाला आगमन स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में नजदीक लालकुर्ती, मालरोड पर भाजपा कार्यकर्ताओं तथा अम्बाला की जनता द्वारा उनका भव्य स्वागत का कार्यक्रम तय किया गया है।

Shivam