अमित शाह का कार्यक्रम स्थगित, जल्द जारी होगा नया शैड्यूल

1/5/2019 11:52:46 AM

हिसार(योगेन्द्र): मिशन 2019 को लेकर भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार पूरी तरह चुनावी मोड में आ चुकी है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 9 जनवरी को हिसार आना था।  भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दिल्ली में व्यस्त कार्यक्रम के चलते स्थगित हिसार का कार्यक्रम फिलहाल स्थगित हुआ है।

एक-2 दिन में उनके हिसार दौरे का नया शैड्यूल जारी कर दिया जाएगा। ज्ञात रहे कि 9 जनवरी को अमित शाह हिसार के एच.ए.यू. के इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम में करीब साढ़े 3 हजार कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करने का कार्यक्रम था। इसमें हिसार, सिरसा एवं रोहतक लोकसभा संसदीय क्षेत्र के कार्यकत्र्ता एवं पदाधिकारी शामिल होने थे। 
 

Deepak Paul