अमित शाह शताब्दी विस्तारकों को आज देंगे गुरु मंत्र

3/26/2017 9:38:20 AM

कुरुक्षेत्र (धमीजा):पंजाबी धर्मशाला में चल रहे भाजपा के 3 दिवसीय प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज (26 मार्च) को शताब्दी विस्तारकों को गुरु मंत्र देने पहुंच रहे हैं। उनके साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी राज्य सरकार की उपलब्धियों सम्बंधी विषय पर व्याख्यान देंगे। वीर कुमार यादव ने बताया कि शिविर के दूसरे दिन कुल 4 सत्र हुए। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, सह संयोजक शैलेंद्र पांडे, संजय भाटिया, विधायक सुभाष सुधा सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।