कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसा: ट्यूशन से छुट्टी मारकर दोस्तों संग नहर में नहाने गया 8वीं का छात्र डूबा, गोताखोरों की तलाश जारी

punjabkesari.in Monday, Sep 14, 2026 - 09:00 PM (IST)

कुरुक्षेत्र(रणदीप): जिला कुरुक्षेत्र के गांव दबखेड़ी के पास नहर में 13 वर्षीय  वरुण बह गया है। वरुण अपने तीन दोस्तों के साथ ट्यूशन से छुट्टी मार कर परिवार को बिना बताए नहर पर नहाने आया था। वरुण कुरुक्षेत्र के गांव बाहरी मोहल्ले में रहता है। और आठवीं क्लास में पढ़ता था। 

नहर किनारे वरुण के कपड़े और चप्पल बरामद हुए हैं। वहीं सूचना मिलते ही गोताखोर परगट सिंह भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नहर में सर्च अभियान चलाया। लेकिन अंधेरा होने की वजह से वरुण का कोई भी सुराग नहीं लग पाया है।

गोताखोर प्रगट सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनको गांव के लोगों से सूचना मिली थी की नहर किनारे तीन बच्चे बैठकर रो रहे हैं। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और उन तीनों बच्चों से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि उनका एक दोस्त वरुण नहाते समय नहर में डूब गया है। जिसके बाद उन्होंने तुरंत मौके पर पुलिस को बुलाया और परिजनों को भी सूचित किया।

गोताखोर परगट सिंह ने कहा कि अंधेरा होने की वजह से वरुण का कोई भी सुराग नहीं लग पाया है। इसलिए वह कल सुबह नहर में वरुण का सर्च अभियान चलाएंगे।

मौके पर पहुंचे वरुण के पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि वरुण घर से ट्यूशन के लिए निकला था। लेकिन उनको नहीं पता था कि वह नहर में दोस्तों के साथ नहाने के लिए आया है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static