एक आई.ए.एस. व 2 एच.सी.एस. अफसर तब्दील

8/24/2018 3:45:36 PM

चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से एक आई.ए.एस. अधिकारी और 2 एच.सी.एस. अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। प्रदीप दहिया, अतिरिक्त उपायुक्त-सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी डी.आर.डी.ए. नूंह और सचिव आर.टी.ए. नूंह को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा अतिरिक्त उपायुक्त-सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी डी.आर.डी.ए. पलवल और सचिव आर.टी.ए. पलवल का कार्यभार सौंपा गया है। 

नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे प्रदीप कुमार को सचिव, एच.एस.वी.पी. पंचकूला लगाया गया है तथा सचिव, हरियाणा आवास बोर्ड का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इसी प्रकार नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे सुरेश कुमार चहल को उपमंडल अधिकारी (नागरिक)-सह-अतिरिक्त कलैक्टर, हथीन नियुक्त किया गया है।

Rakhi Yadav