आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने आज मनाया काला दिवस, मुंडन कराने की दी चेतावनी

3/8/2018 5:54:27 PM

फरीदाबाद(अनिल राठी): एक तरफ जहां सरकार आज महिला दिवस मना रही है वहीं आज आंगनवाड़ी कार्यकर्ता महिलाओं ने महिला दिवस को काले दिवस के रूप में मनाया। गौरतलब है कि फरीदाबाद में महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पिछले 25 दिनों से अपनी मांगो को लेकर फरीदाबाद के लघु सचिवालय के सामने धरने पर बैठी है और पिछले दो दिनों से 11 महिलाएं भूख हड़ताल पर भी है। 

इसके बावजूद भी सरकार की तरफ़ से उन्हें अभी तक कोई आश्वासन नहीं मिला है ,जिसके चलते उन्होंने आज महिला दिवस  को काले दिवस के रूप में मनाकर अपना विरोध प्रकट किया। साथ ही चेतावनी दी  कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वह मंत्रियों के दिवस पर जाकर अपना मुंडन करवाएंगी।