आंगनवाड़ी वर्करों का विरोध प्रदर्शन, सचिवालय के सामने दी हजारों गिरफ्तारियां (VIDEO)

3/9/2018 8:26:21 PM

करनाल(विकास मेहला): सीएम सिटी करनाल में अाज अागंनवाड़ी वर्करों ने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर कर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद हजारों की संख्या में सचिवालय पहुंचे वर्करों ने अपनी गिरफ्तारियां दी। उनकी मुख्य मांग है कि उन्हें भी सरकारी कर्मचारियों का दर्जा और वेतन दिया जाए।  

जानकारी के अनुसार आंगनवाडी वर्करो ने पिछले कई दिनों से पुरे प्रदेश में हड़ताल की हुई है। वे लगातार सरकार के खिलाफ अपना विरोध जाहिर करने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। वर्करों ने कहा कि आज तो जेल भरो आंदोलन के तहत हमने अपनी गिरफतारिया दी है लेकिन अगर सरकार ने हमारी मांगे जल्द ही नही मानी तो सरकार के खिलाफ अपना विरोध और तेज करेगे !