प्रेमी से न मिल पाने से नाराज महिला ने खुद के गले पर मारा ब्लेड, गंभीर हालत में रेफर

7/17/2021 9:04:18 PM

फतेहाबाद (रमेश भट्ट): हरियाणा के जिला फतेहाबाद में एक महिला ने खुद के गले पर ही ब्लेड मार लिया है। बताया जा रहा है कि महिला ने यह हरकत प्रेमी से न मिल पाने के कारण की है। महिला के गले पर ब्लेड लगने पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे हिसार रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, फतेहाबाद की हरनाम सिंह कॉलोनी के रहने वाले लड़के कुलदीप के साथ महिला का प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह लड़के के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। लड़का दो-तीन दिनों से महिला से मिलने नहीं आ रहा था। इससे नाराज होकर वह कुलदीप के घर आकर आवाज लगाई और दरवाजा खटखटाया। जब देखा कि घर पर कोई नहीं था तो उसने अपने आप को गर्दन पर ब्लेड मार ली। इस घटना की सूचना आस-पास के रहने वाले लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद एंबुलेंस में महिला को सिविल अस्पताल ले जाया गया। महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज हिसार रेफर कर दिया गया है। 

शहर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि हरनाम सिंह कॉलोनी में महिला ने अपनी गर्दन पर ब्लड मार लिया है। सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे शहर थाना प्रभारी ने बताया कि महिला ने बयान दिया कि वह एक लड़के के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। लड़का कुलदीप दो-तीन दिनों से उससे मिलने नहीं आया था, जिसे डराने के लिए महिला ने खुद अपनी गर्दन पर ब्लेड मारा है। वह किसी प्रकार की कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती। 
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Shivam