महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध पर छात्रों का गुस्सा, किया प्रदर्शन

4/21/2018 6:26:42 PM

रोहतक(दीपक भारद्वाज): देश और प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रही रेप व हत्याओं की घटनाएं लगातार बढती जा रही हैं, जिसके विरोध में रोहतक शहर में स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने प्रदर्शन कर अपना रोष वयक्त किया।  उनका कहना है कि आशिफा को न्याय दिलवाने और देश और प्रदेश में हो रहे रेप की घटनाओं के विरोध में ये प्रदर्शन किया जा रहा है और सरकार से मांग की जा रही है कि  इन अारोपियों के खिलाफ सरकार सख्त कानून बनाए जिसके बाद दोषियों को जल्द ही सजा का प्रवाधान दिया जाए। ताकि हो रहे घिनौने अपराध पर लगाम लगाई जा सके।   

छात्रों का कहना है कि ये दरिंदे इतना बदसलूक करते है क्या हमें कोई वस्तु समझते हैं। हम कोई वस्तु नहीं हमारी भी कोई इज्जत है। हमारी इज्जत देश की इज्जत है। हिन्दू मुस्लिम को छोड़ कर यह बेटी की इज्जत है। कोई मुझसे पूछेगा कि वो तो मुसलमान है और तुम हिन्दू उन लोगों को यही जवाब है कि वो भी लड़की थी मैं भी लड़की हूं। 

आज लड़कियां अपने आप को सुरक्षित नहीं समझती है।
आज जो इस रेप की घटना पर राजनीती हो रही यह क्या है किसी नेता की मां बहन के साथ हो तो क्या वे नेता उस मामले में भी इस तरह की राजनीती करेंगे।  
 

Deepak Paul