किसान नेताओं को हिरासत में लिए जाने से गुस्साए किसानों ने रामायण टोल किया जाम

11/5/2021 1:58:13 PM

हांसी (सदीप सैनी) : हिसार दिल्ली हाईवे पर स्थित रामायण टोल को किसानों ने जाम कर दिया है। बता दें कि नारनौद में किसानों को हिरासत में लिए जाने के विरोध में किसानों ने हाईवे जाम किया है। किसानों का कहना कि 4 से 5 किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया हुआ है। 

वहीं आज नारनौंद में किसानों ने भाजपा के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा का विरोध किया तथा उस दौरान किसानों ने गाड़ी का शीशा भी तोड़ा। जिससे पुलिस और किसानों के बीच भी झड़प हुई तथा कुछ किसानों को हिरासत में ले लिया।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana