हरियाणा में आज से 1 हफ्ते का संपूर्ण लॉकडाउन, विज ने इसे सफल बनाने के लिए जनता से की अपील

5/3/2021 1:03:35 PM

चंडीगढ़ (धरणी): कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए हरियाणा सरकार ने राज्य में 3 मई यानि आज से 9 मई तक लॉकडाउन लगा दिया है। लॉकडाउन के पहले दिन जहां कुछ जगहों पर असर दिखा तो वहीं कुछ बाजारों में लोगों की अच्छी खासी चहलकदमी नजर आई। सोशल डिस्टेंसिंग की पूरी तरह से धज्जियां उड़ाई। इसी बीच प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए जनता से अपील की है। 


उन्होंने इसको लेकर एक ट्विटर पर ट्वीट किया है। गृह मंत्री  अनिल विज ने ट्वीट कर लिखा कि हरियाणा में लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए जनता से अपील। घर पर रहिए, सुरक्षित रहिए और कोरोना को हराएं। 
 

(हरियाणा में लॉकडाउन के दौरान आवाजाही के लिए पूरी करनी होंगी ये शर्तें, पढ़िए)

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

 

 

Content Writer

vinod kumar