''चाहे व्हीलचेयर या स्ट्रेचर पर पर जाऊं, वोट तो डालना ही है'', Anil Vij ने दोनों सीटे जीतने का किया दावा

punjabkesari.in Monday, Mar 16, 2026 - 12:44 PM (IST)

अंबाला (अमन कपूर) : आज राज्यसभा चुनाव को लेकर दो सीटों पर वोटिंग का दिन है और वोटिंग के लिए कैबिनेट मंत्री अनिल विज भी अपने निवास से व्हील चेयर पर निकल गए है।

दरअसल पिछले काफी समय से मंत्री विज के पैरों में प्लास्टर होने की वजह से विज अपने घर पर ही थे और आज वोटिंग के लिए वे निकले है। इस बारे में जब विज से बात की गई तो मंत्री अनिल विज ने दोनों सीटों पर जीतने का दावा करते हुए कहा कि वोट डालने तो जाना ही है चाहे वे स्ट्रेचर पर जाएं या फिर व्हील चेयर पर। 

वहीं मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह हुड्डा साहब ने अपने विधायकों को कुफरी भेजा हुआ था। इसका साफ मतलब यही है कि उन्हें डर था जिसकी वजह से हुड्डा साहब सभी को बांध कर घूम रहे है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static