विज ने मोदी की तुलना ''श्रीकृष्ण'' से की, कहा- लोकसभा चुनाव में चला मोदी का सुदर्शन

5/25/2019 4:40:53 PM

अंबाला: लोकसभा चुनाव में हरियाणा प्रदेश में मिली प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी ने नेता व प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज एक बार फिर अपने जोश में आ गए है। देश में फिर एक बार मोदी सरकार बनने जा रही है, जिसकी खुशी जाहिर करते हुए विज ने भावी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तुलना भगवान श्री कृष्ण से कर डाली। विज ने यह बाद अपने ट्विटर हैंडल के जरिए कही है।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ' महाभारत की लड़ाई के बाद बहुत लोगों को भ्रम हुआ था कि उनकी वजह से यह लड़ाई जीती गई। बाद में सबने बर्बरीक से जाकर पूछा उसने बताया कि उसने तो सब और श्री कृष्ण का सुदर्शन चक्र ही चलते देखा। उसी तरह देश में नरेंद्र मोदी का सुदर्शन चक्र चला है, उसी से भाजपा ने यह ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।'

Shivam