टिप्परों से अवैध वसूली पर विज ने डीसी को दिए कार्रवाई के निर्देश

4/1/2018 10:31:21 PM

चंडीगढ़ (धरणी): नारायणगढ़ में खनन माफिया व कुछ राजनैतिक सरंक्षण प्राप्त लोगों द्वारा ट्रांसपोर्ट टिप्पर यूनियन से अवैध वसूली की जा रही है। ये वसूली हर टिप्पर से दो हजार रूपये प्रति चक्कर वसूलते हैं, जिसकी शिकायत यूनियन ने हरियाणा के खेल व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से की है। मंत्री विज ने जिलाधीश अम्बाला को कड़ी कार्यवाही के आदेश दिए हैं, जिसके बाद पुलिस व प्रशाशन हरकत में आये हैं।

अनिल विज को ट्रांसपोर्ट टिप्पर यूनियन अम्बाला के पदाधिकारी मिले व उन्होंने लिखित में एक शिकायत भी दी। जिसमें कहा गया कि लोगों ने बेरोजगारी से छुटकारा पाने के लिए बिल्डिंग मैटरियल सप्लाई करने के लिए टिप्पर डाले हुए हैं। उन्होंने बताया कि टिप्पर वाले जब बाहर से नारायणगढ़ क्षेत्र में सामान लेकर आते हैं तो खनन माफिया व कुछ राजनैतिक सरंक्षण प्राप्त लोगों द्वारा उनकी गाडिय़ों से प्रति चक्कर दो हजार रुपये अवैध वसूली की जाती है।

इस वसूली के लिए भी टिप्पर वालों को एडवांस पेमेंट देकर कूपन लेने पड़ते हैं जो एक ढाबे पर काटे जाते हैं। इस जबरन वसूली की शिकायत नारायणगढ़ प्रशासन को दी गई, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई।अनिल विज ने इस मामले में शिकायत मिलने पर जिलाधीश अम्बाला को निर्देश दिए की अवैध वसूली करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाए। विज ने कहा किपुलिस व प्रशाशन की ड्यूटी है की वह  गलत काम करने वालों को रोके।
 

Shivam