अनिल विज नहीं चाहते पदमावती हरियाणा में रिलीज हो

11/10/2017 10:17:20 PM

चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा के स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने पदमावती को लेकर जो बयान दिए, उनसे ऐसा प्रतीत होता है कि वह हरियाणा में पदमावती नहीं रिलीज होने देना चाहते। उन्होंने फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली पर इतिहास से छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। अनिल विज ने अपने बयान मेें कहा कि, इतिहास और उपन्यास में बहुत अंतर होता है। इतिहास से छेड़छाड़ हम नहीं स्वीकार करेंगे, इतिहास मनोरंजन के लिए नहीं है। और न ही इतिहास को मनोरंजन का साधन बनाना चाहिए, उन्होंने कहा कि, ऐसा काम करो जिससे नारी लज्जा भी बनी रहे और किसी की भावनाओं को भी आहत न पहुंचे। वहीं संजय लीला भंसाली ने इस बात से नकारा है कि, फिल्म कुछ ऐसा दिखाया जाएगा, जिससे किसी की भावनाओं को आहत पहुंचे।