आखिरी सांस और खून के आखिरी कतरे तक लोगों के लिए लड़ता रहूंगा: विज(VIDEO)

1/19/2020 2:42:24 AM

अंबाला (अमन कपूर): हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने शनिवार को अपने निवास स्थान पर लगाए जनता दरबार में कहा कि उनकी आखिरी सांस और खून के आखिरी कतरे तक वे लोगों के लिए लड़ते रहेंगे। हरियाणा के दबंग गृह मंत्री अपनी कार्यशैली के लिए न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश में मशहूर हैं। विज जनता दरबार में आने वाले लोगों को इंसाफ दिलवाने के लिए ऐन मौके पर ही फैसला दे देते हैं, लिहाजा लोग न्याय मिलने की उम्मीद से विज के निवास स्थान पर आते रहते हैं।

विज के निवास पर आने वाले शिकायतकर्ताओं की लाइनें दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं। यहां लाइन में खड़ी एक महिला ने बताया कि उन्होंने सुना है कि विज के दरबार मे इंसाफ मिलता है इसलिए वह विज के दरबार मे फरियाद ले कर आई हैं। शनिवार को जनता दरबार में लोगों की भीड़ इतनी थी कि विज को अपने घर से बाहर आना पड़ा और सड़क पर ही लोगों की समस्याओं को सुनना पड़ा।

विज खुद चल कर एक एक फरियादी के पास गए उनकी शिकायत सुनी और अपने स्टाफ को उन्हें जल्द निपटाने के आदेश दिए। विज से जब इस दौरान विज बोले, ''मैं अपनी आखिरी सांस और खून के आखिरी कतरे तक लोगों के लिए लड़ता रहूंगा। विज ने कहा कि मेरे पास लोग आस लेके आते हैं। उनकी फरियाद को सुनना और उसका समाधान करना मेरा काम है, लोग यहां आएं और मैं उनकी बात न सुनूं यह ठीक नहीं।''

Shivam