विपरीत परिस्थितियों में भी समर्थकों के दिलों पर राज कर रहे हैं अनिल विज, चाय की चुस्कियों के साथ सुन रहे हैं समस्याएं

3/14/2024 9:47:15 PM

चंडीगढ़(चंद्र शेखर धऱणी): हरियाणा में आज सबसे बड़ा चर्चा का विषय अनिल विज बने हुए हैं। आम जनमानस में एक बड़ी पकड़ रखने वाले अनिल विज और दो दिन पहले हुए राजनीतिक उलटफेर की चर्चाएं लोगों के दिलों में घर की हुई हैं। हर बैठक में यही विषय सुनाई सुनाई दे रहा है कि आखिर इस प्रकार के बदलाव कैसे हुए। वहीं दूसरी तरफ मंत्री पद से दूर होने के बावजूद अनिल विज के निवास पर उसी प्रकार से समर्थकों का तांता लगा नजर आ रहा है जैसे मंत्री पद रहने के दौरान हुआ करता था बल्कि अगर कहे तो पहले से भी कहीं अधिक भीड़ उनके निवास पर दिख रही है। लोग इस जिंदादिल इंसान को मिलने दलबल के साथ पहुंच रह रहे हैं। वहीं अनिल विज भी बेहद ताजगी- ऊर्जा और उमंग में नजर आने लगे हैं। अंबाला के लोग कहते नजर आ रहे हैं कि हर मौके पर आत्मा के साथ वह अनिल विज के साथ थे और रहेंगे। स्थितियां विपरीत हो या अनुकूल, अनिल विज ही उनके एकमात्र नेता है। 

रोजाना की तरह टी-पॉइंट पर विज चाय की चुस्कियों के साथ सुन रहे हैं समस्याएं 

आम जनता की सहानुभूति को देख अनिल विज पूरी तरह से हौसला वर्धन अंदाज में है। वही शेरो शायरी और उसी वर्किंग स्टाइल में अनिल विज लगातार लोगों के साथ संपर्क कर रहे हैं। पहले से भी कहीं अधिक उनकी कार्यशैली ओर तेज दिख रही है। रोजाना की तरह टी पॉइंट पर जाकर चाय की चुस्कियां का आनंद लेते अनिल विज लोगों से घिरे दिख रहे हैं। अंबाला छावनी के लोग टी-पॉइंट पर उनके दर्शन को पहुंच रहे हैं। उनके विधानसभा क्षेत्र अंबाला छावनी के लोगों के कार्यों को लेकर वह स्थानीय प्रशासन को दिशा निर्देश भी दे रहे हैं और मौके पर ही बहुत सी समस्याओं का निपटान कर रहे है। यानि इस पूरे प्रकरण के बावजूद उनकी वर्किंग स्टाइल में कोई फर्क नजर नहीं आ रहा बल्कि पहले से भी तेज गति से वह वर्किंग करते दिख रहे हैं।

बेशक जनता है दुखी, लेकिन विज के चेहरे पर नहीं दिख रही शिकन

 प्रदेश की जनता के दिलों में हुए बदलाव को लेकर बेशक दुख नजर आ रहा हो, लेकिन अनिल विज के चेहरे पर किसी प्रकार का कोई शिकन नजर नहीं आ रहा। मुख्यमंत्री बदले जाने के घटनाक्रम के तुरंत बाद अनिल विज द्वारा एक छोटी सी रेहडी पर गोलगप्पे खाए जाने की वीडियो मीडिया व सोशल मीडिया पर खूब शेयर हुई। उनके साथ उनके दर्जनों समर्थक भी गोलगप्पे खा रहे थे। पहले की तरह उनके अंदाज में आज भी कोई फर्क नहीं है यानि पूरी तरह से मजबूत व्यक्तित्व उभरकर उनका सामने आया है। विज की बॉडी लैंग्वेज को देख कतई महसूस नहीं होता कि वह इस राजनीतिक घटनाक्रम से किसी भी प्रकार से आहत है। हालांकि मीडिया से बातचीत के दौरान वह साफ कर चुके हैं कि वह भाजपा के सच्चे सिपाही है और भाजपा संगठन के प्रति पूरी तरह से समर्पित कार्यकर्ता है। अम्बाला छावनी के बतौर विधायक वह अपने कार्य करते रहेंगे और इन विकास कार्यों में पहले से भी कहीं अधिक गति आएगी।

 

Content Editor

Saurabh Pal