जनता दरबार में अनिल विज ने सुनी लोगों की शिकायतें, बोले-उनकी समस्या पर काम करना मेरा धर्म

punjabkesari.in Saturday, May 14, 2022 - 03:47 PM (IST)

अंबाला (अमन कपूर) : हर शनिवार को अंबाला कैंट में हरियाणा के गृह एंव स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज जनता दरबार लगा लोगों की शिकायतें सुनते हैं। विज के इस जनता दरबार में प्रदेशभर से लोग समस्याएं लेकर आते हैं। जिस पर सुनवाई करते हुए अनिल विज तुरन्त शिकायतों पर एक्शन लेते हैं। जिसके कारण विज के जनता दरबार में शिकायकर्ताओ की भीड़ बढ़ती जा रही है। अनिल विज ने इस पर कहा कि लोगों की समस्या पर काम करना मेरा धर्म है। मैं उस पर काम करता रहूंगा।

वहीं कश्मीर पर चल रही स्थिति पर अनिल विज ने कहा कि देश में आतंकवाद कांग्रेस की पैदावार है। यह भाजपा के 2-3 साल के शासन में नहीं हुआ। कांग्रेस का कश्मीर को अलग स्टेटस देने का 370 बनाने का जो फार्मूला था यह उसकी पैदावार है। इन्होंने देश में जिस तरह राज किया यह उसके कारण हुआ है। 

कांग्रेस सत्ता में वापिसी को लेकर चिंतन शिविर के जरिए रास्ते ढूंढ रही है और भाजपा को घेरने के प्लान तैयार कर रही है। कांग्रेस संघ परिवार वर्सीज गांधी परिवार कैंपेन भी चलाने जा रही है जिस पर पलटवार करते हुए अनिल विज ने कहा जनता दोनों का राज देख चुकी है। 70 हिंदुस्तान ने कष्ट झेला है और अब लोग इनके झांसे में आने वाले नहीं है। कांग्रेस अब लोगों को समझा नहीं पाएगी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static