NHM कर्मचारियों की तीसरे दिन हड़ताल जारी, विज बोले- पक्का करना हमारे हाथ में नहीं

12/7/2017 5:17:10 PM

अंबाला(कमलप्रीत सभ्रवाल): हरियाणा में NHM कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी है। आज कर्मचारियों ने एमरजेंसी सेवाअों की ड्यूटी भी छोड़ दी है। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग कच्चे अधिकारियों की मदद ले जैसे-तैसे सेवाएं दे रहा है। एम्बुलेंस सेवा पर बाहर से ड्राईवर हायर किए जा रहे हैं। कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि कर्मचारियों से बातचीत के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। बातचीत से मसले का हल निकाला जाएगा लेकिन पक्का करना हमारे हाथ में नहीं है। 

वहीें हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि सरकार की तरफ से कोई बड़ी पहल नहीं हुई जिसके कारण उन्हें हड़ताल को आगे बढ़ाना पड़ा। अब उन्होंने एमरजेंसी सेवाएं देना बंद कर दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार को इस और ध्यान देना चाहिए। 

विज का कहना है कि कर्मचारियों के प्रति उनका सहानुभूति भरा रवैया है। उनकी मांगों पर हमने काम किया है लेकिन पक्का करना हमारे हाथ में नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हड़ताल खत्म करवाने को लेकर अधिकारियों की जिम्मेवारी लगाई गई है। विज ने उम्मीद जताई है कि बातचीत करके आज हड़ताल खत्म हो जानी चाहिए।