विज का तंज, पहले जांच के लिए छाती पीटते थे, अब CBI पूछताछ पर खुश हो जाएं हुड्डा

5/8/2017 3:55:57 PM

दिल्ली/चंडीगढ़(उमंग श्योराण):एक अोर जहां प्लाट आंबटन मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से सी.बी.आई. पूछताछ हो रही है, वहीं दूसरी अोर अनिल विज ने हुड्डा पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि पहले हुड्डा छाती पीट कर हर जांच के लिए तैयार होने की बात कहते थे और अब जब जांच हो रही है तो उन्हें खुश होना चाहिए। सी.बी.आई. सभी मामलों की गहराई तक जाना चाहती है ताकि सच्चाई का पता चल सके। 

कैबिनेट की अनौपचारिक बैठक में मुख्यमंत्री के खिलाफ कैबिनेट मंत्रियों की तरफ से मोर्चा खोलने की खबर को विज ने गलत बताया। विज ने कहा सभी योजनाओं पर काम होता है लेकिन प्राथमिकता मुख्यमंत्री की घोषणाओं को दी जाती है।