देश जलाने के लिए सोनिया-ममता ने बना रखी है यूनियन, इमरान भी हैं शामिलः अनिल विज(VIDEO)

12/26/2019 5:20:19 PM

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल विज अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। रोहतक पहुंचे अनिल विज ने आज नागरिक संशोधन कानून को लेकर सोनिया गांधी को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की यूनियन का सदस्य बता दिया और उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने खुद तो इटली से आकर भारत में नागरिकता ले ली, लेकिन दूसरों को नागरिकता देने का विरोध करने में जुटी हुई है।

आज रोहतक में भारतीय जनता पार्टी ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर एक प्रदेश स्तरीय बैठक की जिसमें इस कानून को लेकर किस तरह से जन जागरण अभियान चलाया जाए, उसको लेकर चर्चा की गई। इस बैठक में हरियाणा सरकार के गृहमंत्री अनिल विज भी पहुंचे थे। जब उनसे सवाल किया गया कि नागरिकता कानून को लेकर जगह-जगह हो रहे विरोध को लेकर उनका क्या कहना है, तो विज ने कहा कि सोनिया गांधी व ममता बनर्जी जैसे लोगों ने एक यूनियन बना रखी है और उस यूनियन के सदस्य पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी है।

इनका काम देश की जनता को आपस में लड़ाकर जलवाना है। उन्होंने कहा कि यह कानून किसी की नागरिकता को छोड़ने के लिए नहीं बल्कि नागरिक देने के लिए बनाया गया है। उन्होंने सोनिया गांधी पर निशाना साधा और कहा कि सोनिया गांधी ने खुद तो इटली से यहां आकर नागरिकता ले ली, लेकिन अब दूसरों की नागरिकता को लेकर सवाल खड़े कर रही है।

 

Isha