राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के हरियाणा दौरों पर अनिल विज का बड़ा बयान (VIDEO)

5/5/2019 4:06:11 PM

अंबाला (अमन कपूर): हरियाणा के लोकसभा चुनावों में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के अलग-अलग दोरों पर विज ने चुटकी लेते हुए कहा कि साला जीजा अगर इकट्ठा आए तो अच्छी बात है। क्योंकि वाड्रा से हरियाणा के लोगों ने बहुत कुछ पूछना है क्योंकि इन्होंने हरियाणा की जमीनों के साथ खिलवाड़ करके करोड़ों रूपये कमाए हैं और इसी बहाने साले को पता भी लग जायेगा की चोर कौन है।

कांग्रेस नेताओं द्वारा भाजपा प्रत्याशियों के मोदी के नाम पर वोट मांगने और खुद कोई काम ना करने के आरोपों पर भी विज ने प्रतिक्रिया दी। विज ने कहा कि मोदी उनके नेता है हम उनकी बात कर रहे हैं प्रदेश में खट्टर हमारे नेता हैं हम उनकी भी बात कर रहे हैं लेकिन कांग्रेस को तो मोदी मोदी मोदी मोदी और मोदी से डर लगता है। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल द्वारा कांग्रेस राज में 6 बार सर्जिकल स्ट्राइक के बयान पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस झूठ की फैक्ट्री है। अगर सर्जिकल स्ट्राइक हुआ होता तो जग जाहिर होता हो सकता है कांग्रेस ने सपनों में सर्जिकल स्ट्राइक की हो ये हो सकता है। क्योंकि कांग्रेस के समय में आतंकवाद का लंबा दौर चला है।

दिल्ली में कल केजरीवाल को थप्पड़ मारे जाने पर भी भेजने प्रतिक्रिया देते हुए इस घटनाक्रम की निंदा की और कहा कि विरोध करने का यह तरीका कतई ठीक नहीं है। अगर किसी को कोई विरोध है तो उसके लिए और बहुत तरीके हैं लेकिन थप्पड़ मारने जैसा तरीका ठीक नहीं। 

Naveen Dalal