गृहमंत्री अनिल विज का कल जनता दरबार, प्रदेश के लोगों की सुनेंगे समस्याएं

4/22/2022 6:21:04 PM

चंडीगढ़ (धरणी) : हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज 23 अप्रैल, शनिवार को प्रदेश के लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। शनिवार सुबह 11 बजे अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाया जाएगा। दरबार में आने वाली लोगों की समस्याओं पर कार्रवाई के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश गृह मंत्री अनिल विज द्वारा दिए जाएंगे। 

गौरतलब है कि गृह मंत्री प्रतिदिन अपने आवास पर प्रदेश से आए लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। मगर, फरियादियों की बढ़ती संख्या के कारण अब शनिवार जनता दरबार में जनसमस्याओं को सुना जाएगा। गृह मंत्री का जनता दरबार पूरे प्रदेश में प्रचलित है जिसमें जनता की समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई की जाती है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Manisha rana