अब महीने के दूसरे-चौथे शनिवार लगेगा Anil Vij का जनता दरबार, हर बुधवार अंबाला के लोगों की सुनेंगे समस्याएं

2/9/2023 4:44:38 PM

चंडीगढ़ (धरणी) : हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का जनता दरबार इस शनिवार दिनांक 11 फरवरी को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक की वजह से नहीं लगेगा। वहीं अब अनिल विज हर माह के दूसरे और चौथे शनिवार को प्रदेश की जनता की समस्याओं को सुनेंगे। इसी तरह अंबाला कैंट विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को हर बुधवार अंबाला कैंट पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सुना जाएगा।

गौरतलब है कि अनिल विज का जनता दरबार प्रदेश में प्रचलित हैं जिसमें हजारों की संख्या में प्रदेश के कोने-कोने से लोग अपनी फरियाद लेकर पहुंचते थे। मगर इस शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के कारण जनता दरबार नहीं लगाया जाएगा। भविष्य में अनिल विज का जनता दरबार प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे शनिवार को ही अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित होगा। प्रदेश की जनता दूसरे और चौथे शनिवार जनता दरबार में अपनी समस्याएं लेकर आ सकती है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  


 

Content Writer

Manisha rana