विज बोले- शेर की दहाड़ सुन जानवर छिप जाते, ऐसे राफेल की गर्जना से दुश्मन के हथियार छिप जाएंगे

9/10/2020 6:11:27 PM

अंबाला (अमन कपूर): केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा आज राफेल लड़ाकू विमान को विधिवत रूप से भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल करने पर अनिल विज ने खुशी जाहिर करते हुए राफेल को फाइटर जहाजों का सरदार करार दिया है। इस मौके पर विज ने कहा कि राफेल फाइटर जहाजों का सरताज है। जैसे शेर की दहाड़ सुनकर सारे जानवर छिप जाते हैं। उसी तरह ये जब दहाड़ेगा तो इसकी गर्जना हमारे दुश्मनों के छोटे मोटे हथियार छिप जाएंगे। राफेल भारत का मान और सम्मान है, ये भारत के लिए बड़ी उपलब्धि है।

कंगना का मकान तोड़ने पर बोले- सरकार की कार्रवाई गुंडों की तरह
महाराष्ट्र में सरकार द्वारा कंगना रनौत के दफ्तर को अवैध निर्माण बताकर तोड़े जाने पर अनिल विज ने पलटवार करते हुए कहा कि यदि किसी की कंस्ट्रक्शन अवैध भी है तो उसे चुन चुन कर नहीं तोड़ा जा सकता। सरकार को एक कायदा बनाना चाहिए।

विज ने सवाल किया कि क्या सरकार ने मुंबई की सारी अवैध कंस्ट्रक्शन पर शिकंजा कसा है। अगर नहीं तो फिर कंगना रनौत की क्यों। क्योंकि कंगना ने सरकार के खिलाफ सच्चाई कही है, इसीलिए उसे निशाना बनाया जा रहा है। महाराष्ट्र सरकार ने यह कार्रवाई गुंडों की तरह की है।

vinod kumar