हरियाणा के गृह मंत्री ने राहुल गांधी पर बाेला हमला, कहा- कांग्रेस की सोच ने देश को किया बर्बाद

5/16/2020 3:12:40 PM

अंबाला (अमन कपूर): राहुल गांधी द्वारा आर्थिक पैकेज काे लेकर दिए गए बयान पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने जमकर हमला बाेला। विज ने कहा कांग्रेस की सोच ने देश को बर्बाद कर दिया है। उन्हाेंने कहा कि 70 में से 50 साल तक इस देश में कांग्रे ने राज किया है, फिर इतने लंबे राज के बावजूद भी मजदूरों की हालत इस प्रकार क्यों है?

विज ने कहा कि मोदी ने अपने संबाेधन में आत्मनिर्भर हिंदुस्तान बनाने की बात की है। उन्हाेंने उदाहरण देकर बताया की इसके दो रास्ते हैं, पहला यह कि जब किसी को भूख लगे उसे थोड़ी सी रोटी दे दो, तीन चार दिन बाद फिर भूख लगे तो उसे फिर रोटी दे दो। दूसरा यह की लोगों को आत्मनिर्भर बना दो, ताकि लोग सम्मान के साथ रोटी कमा कर खा सकें। विज ने कहा की कांग्रेस ने हमेशा पहला रास्ता अपनाया है, जबकि नरेंद्र मोदी दुसरे रास्ते पर काम कर रहे हैं।  

उन्हाेंने राहुल गांधी द्वारा लाॅकडाउन 4 में ढील को सोच समझ कर देने के बयान पर कहा कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री मांग कर रहे हैं कि लॉगडाउन में ढील दी जाए, लेकिन केंद्र सरकार सूझबूझ से धीरे धीरे लॉकडाउन को खोल रही है। विज ने तंज कसते हुए कहा की राहुल गांधी और इनके द्वारा शासित सरकारों की आपसी सोच में बहुत अंतर है। 

Edited By

vinod kumar