अनिल विज अचानक पहुंचे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज, मचा हड़कंप, ये था कारण ? (VIDEO)

3/23/2022 8:26:15 PM

करनाल(ब्यूरो): हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज करनाल कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में पहुंचे। उनके आते ही डॉक्टरों में हड़कंप मच गया। मंत्री विज ने अपनी आंख का चैकअप करवाया। परिसर का दौरा भी किया। इसके आद उन्होंने बंगाल हिंसा को लेकर बंगाल सरकार और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। साथ ही कश्मीर फाइल्स पर कांग्रेस पर शब्दों से निशाना बनाया।

ग्रह मंत्री अनिल विज ने कहा कि लोगों के मन में ये बात घर कर गई है। काम करने वाली सरकारें भाजपा की है। इसीलिए 4 प्रदेशों में भाजपा की सरकार बनी हैं। बंगाल तो लगातार हिंसा का घर बनता जा रहा है। ये प्रजातंत्र का अथ तो नहीं हो सकता। कोई पार्टी हो कोई, सरकार हो उसको लोगों के जीवन की रक्षा करनी है। इस बात को बिलकुल नजरअंदाज करते हुए कौन है, किस क्षेत्र का है, किस पार्टी का है, ये चिंता की बात है।

वहीं केजरीवाल को लेकर कहा कि केजरीवाल जुमले छोड़ते रहते हैं। इन जुमलों के आधार पर ही उनका जन्म हुआ है। झूठ बोल कर ही इस संसार में आए हैं। अन्ना हजारे के आंदोलन में धोखे से अपनी पार्टी बनाई है।

 

Content Writer

Vivek Rai