राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने से PM मोदी का सपना जल्द पूरा होगा: विज

10/17/2017 5:26:42 PM

अंबाला(कमलप्रीत सभ्रवाल): तेजतरार जवाबों से मशहूर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा राहुल गांधी पूरी तरह से हताश और निराश हैं । उनकी कही सभी बातें हास्यास्पद होती हैं। विज ने कहा कि गुजरात में विकास की जीत होगी न कि राहुल जैसे हताश की। विज ने कहा कि राहुल गांधी को 30 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने का स्वागत करते हैं क्योंकि जहां-जहां राहुल जाते हैं वहां पर भाजपा की जीत सुनिश्चित होती है। विज ने कहा कि यदि राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष बनते हैं तो नरेंद्र मोदी का कांग्रेस मुक्त देश बनाने का सपना जल्द पूरा होगा।दरअसल कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा गुजरात में कहा था कि नरेंद्र मोदी के वहां पहुंचने पर अब जुमलों की बरसात होगी। 

कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा भाजपा सरकार श्रमिकों और किसानों का शोषण करने वाली सरकार है। इस पर पलटवार करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि भाजपा सरकार वास्तव में श्रमिकों मजदूरों और किसानों की सरकार है। इनका सबसे ज्यादा शोषण हुड्डा के राज में हुआ है। हुड्डा जो झगड़े छोड़ गए थे भाजपा सरकार ने उनको सुलटाने का काम किया है। जब भाजपा सरकार हरियाणा में आई थी उस समय पूरे प्रदेश में अलग-अलग आंदोलन हो रहे थे। भाजपा सरकार ने उन सभी आंदोलन कार्यों की बातें सुनकर उनकी समस्याओं को हल किया है। हुड्डा सरकार एंटी लेबर सरकार थी। भाजपा सरकार ने उनकी सारी समस्याओं का हल किया है। 

विज ने कांग्रेस को दो मुहा सरकार बताते हुए कहा कि एक तरफ कांग्रेस के मंत्री जीएसटी काउंसिल में बैठकर प्रस्ताव पारित करते हैं और वाहवाही लूटते हैं। दूसरी तरफ भूपेंद्र सिंह हुड्डा जैसे बेपेंदे के लौटे जीएसटी के खिलाफ बयानबाजी करके दो मुंहा सांप वाली बात कर रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा दिए बयान कि मुझे कार्यकर्ताओं से ज्यादा जनता प्यारी है इस पर अनिल विज ने स्पष्ट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने असल में यह कहा था कि पहले जनता फिर कार्यकर्ता है यह बात उन्होंने बहुत ही अच्छी कही है।