IPS अफसरों की गैर काडर में तैनाती से अनिल विज खफा

punjabkesari.in Tuesday, Jan 28, 2020 - 09:42 AM (IST)

चंडीगढ़(पांडेय): हरियाणा में आई.पी.एस. अफसरों को गैर-पुलिसिंग कार्यों में तैनात करने के मामले में अब गृहमंत्री अनिल विज भी सरकार की कार्यप्रणाली से नाखुश हैं। हालांकि, विज ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री सुप्रीम होते हैं, वह किसी भी अफसर को बिना काडर की पोस्ट पर भी तैनात कर सकते हैं। गृहमंत्री बनने के बाद विज की ओर से इस बाबत गृह सचिव को पत्र लिखकर गैर-पुलिसिंग कार्यों में तैनात अफसरों की सूची मांगी थी लेकिन उस पत्र के जवाब से विज संतुष्ट नहीं हुए। 

बताया गया कि विज के पास जो जवाब पहुंचा था उसमें कहा है कि मुख्यमंत्री के आदेश पर उक्त अफसरों को आई.ए.एस. काडर की पोस्ट पर तैनात किया है लेकिन आई.पी.एस. अफसर ओ.पी. सिंह को खेल एवं युवा विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त करने के बाद यह मामला एक बार फिर सुॢखयों में है। चॢचत आई.ए.एस. अधिकारी अशोक खेमका इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भी लिख चुके हैं।

दरअसल, महीनों पहले गृहमंत्री अनिल विज ने गृह सचिव से गैर-पुलिसिंग कार्यों में तैनात आई.पी.एस. अफसरों की सूची मांगी थी। इस सूची में आई.पी.एस. ओ.पी. सिंह, शत्रुजीत कपूर, अमिताभ ढिल्लों और हनीफ कुरैशी का नाम सामने आया लेकिन इन आई.पी.एस. अफसरों की तैनाती आई.ए.एस. के पदों पर क्यों की गई है? इसके जवाब से गृहमंत्री विज संतुष्ट नहीं हुए। सूत्रों की मानें तो मंत्री को यह बताया गया कि मुख्यमंत्री के आदेश पर इन अफसरों को जरूरत के तहत लगाया है, जिनमें शत्रुजीत कपूर बिजली निगमों के चेयरमैन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं तो ओ.पी. सिंह को खेल एवं युवा विभाग का प्रधान सचिव नियक्त कर दिया गया।

इसी तरह अमिताभ ढिल्लों को खनन एवं भू-गर्भ विभाग का निदेशक और हनीफ कुरैशी को अक्षय ऊर्जा विभाग का निदेशक बनाया गया है। हालांकि, पूर्व की हुड्डा सरकार में भी ओ.पी. सिंह खेल एवं युवा विभाग के निदेशक पद पर काम कर चुके हैं। उस दौरान भी आई.ए.एस. लॉबी ने इसका विरोध किया था लेकिन ओ.पी. सिंह लम्बे समय तक खेल विभाग में तैनात रहे।

ओ.पी. सिंह की प्रधान सचिव के पद पर नियुक्ति से आई.ए.एस. खफा 
आई.पी.एस. अफसर ओ.पी. सिंह को खेल एवं युवा विभाग का प्रधान सचिव बनाए जाने से आई.ए.एस. लॉबी में रोष है। हालांकि, अशोक खेमका के अलावा कोई भी अफसर खुलकर सामने नहीं आया लेकिन अंदरूनी तौर से हर कोई सरकार के फैसले से हैरान है। अशोक खेमका ने गत दिनों मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर फैसले में बदलाव का आग्रह किया था।

पुलिस महकमे को जल्द मिलेंगे 400 वाहन 
गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि पुलिस महकमे को जल्द ही 400 गाडिय़ां और 200 दोपहिया वाहन मिल जाएंगे। विज ने कहा कि वाहन खरीद की प्रक्रिया की फाइल चल रही है और अगली हाई पावर परचेज कमेटी की मीटिंग में इस पर मोहर लग जाएगी।

कांग्रेस को हर वक्त नजर आते हैं जिन्ना 
गृहमंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता शशि थरूर द्वारा दिए गए बयान कि मोहम्मद अली जिन्ना पहले अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हुए थे लेकिन अब हो रहे हैं, पर कहा कि कांग्रेस को हर चीज में जिन्ना नजर आते हैं। उनका अभी तक जिन्ना मोह खत्म नहीं हुआ है। विज ने कहा कि अब सी.ए.ए. जैसी राष्ट्रवादी नीति में भी इन्हें जिन्ना नजर आता है। पश्चिम बंगाल की विधानसभा में सी.ए.ए. के विरोध में बिल पास करने को लेकर विज ने इसे असंवैधानिक बताया। उन्होंने कहा कि सी.ए.ए. केंद्र द्वारा पारित बिल है। अभी तक राज्य सरकारों के पास यह हक नहीं है कि वह इसे लागू करने से रोक सके। विज ने कहा कि यह सब देश का माहौल बिगाडऩे और युवाओं को गुमराह करने के तरीके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static