अनिल विज का अलग अंदाज, गाये पुराने गीत, दोस्तों ने बजाई तालियां

3/19/2022 8:16:28 PM

चंडीगढ़(धरणी): अगर प्रदेश के सभी मंत्रियों में आपको सबसे क्रोधित-दबंग और बेबाक मंत्री का चुनाव करने को कहा जाए तो स्पष्ट है कि आप बिना सोचे-विचारे गृहमंत्री अनिल विज का नाम ले देंगे। क्योंकि आमतौर पर उन्हें प्रदेश के विभिन्न सरकारी दफ्तरों में रेड करने के बाद मिली लापरवाही पर अधिकारियों को धमकाते-फटकार लगाते और फिर कठोर निर्णय लेते देखा गया है। लेकिन जिस प्रकार से एक नारियल बाहर से कठोर और अंदर से बेहद नरम और मीठा पाया जाता है, इसी प्रकार से बेहद कोमल हृदय वाले विज को अपने मंत्री पद की जिम्मेदारी निभाते वक्त कठोर निर्णय भी लेने पड़े वह नहीं हिचकते।

समय-समय पर अपनी ही सरकार के खिलाफ कड़ी टिप्पणीयां करते भी गृहमंत्री को देखा गया है। उनके कड़े निर्णयों के कारण ही प्रदेश के लापरवाह, भ्रष्ट कर्मचारी- अधिकारी और गलत प्रवृत्ति के लोग उनके नाम से कांपते हैं।

लेकिन हम जिस हकीकत से आपको रूबरू करवाने जा रहे हैं, शायद आप इसे झूठ भी मान ले। दरअसल, अनिल विज के दोस्त उन्हें यारों के यार की उपाधि देते हैं। प्रदेश में मात्र एक मंत्री अनिल विज ही ऐसे हैं जो रोजाना चंडीगढ़ सचिवालय अपने कार्यालय में पहुंच अपने रोजमर्रा के कार्य निपटाते हैं। ऐसा भी नहीं कि वह मंत्री बनने के बाद मात्र मंत्री तक ही सीमित रहते हो, वह अपने व्यक्तिगत जीवन को भी बड़े सकारात्मक और खुशनुमा ढंग से जीते हैं।

उन्हें उनके क्षेत्र के लोग दशकों से रोजाना अंबाला में मौजूद एक चाय की छोटी सी दुकान पर अपने दर्जनों मित्रों संग चाय की चुस्कियां लेते और हंसी के ठिठकारे मारते देखते हैं। वहां से वापस लौटे विज अपने निवास पर खुला दरबार लगाकर सैकड़ों फरियादियों की समस्याएं सुनते हैं।

होली का त्यौहार विज ने अपने करीबी दोस्तों संग मनाया। लेकिन रंग के संग नहीं बल्कि रंगीले- सुरीले संगीतों के संग। विज ने अपने मित्रों के साथ जलपान करने के बाद कई पुराने गीत गए। उनके इस मिजाज को देखकर नए लोग जहां पूरी तरह से हैरान हुए, वही पुरानों के हंसी के ठहाके छुटे। यानि प्रदेश के गृह स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज दूसरों से बिल्कुल अलग अंदाज में जीवन जीते हैं।

पूरी तरह से स्पष्टवादी- कठोर-निर्भीक और बेबाक अंदाज के मंत्री अनिल विज असल जीवन में पूरी तरह से शायराना- दोस्ताना और संगीत के प्रेमी हैं।

गृह मंत्री अनिल विज पुराने गानों के शौकीन हैं। जब वह मूड में होते हैं तो पुराने गाने खूब गुनगुनाते हैं। अक्सर वह ऐसे गाने तब गाते हैं जब वह अपने करीबी मित्रों के साथ कभी कबार फुर्सत के पल बिताने के मूड में हों।

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

Content Writer

Vivek Rai