सोनीपत: 15 मामलों में नामजद अंकित रिढ़ाऊ और उसका साथी गिरफ्तार

2/10/2023 9:29:53 AM

सोनीपत (ब्यूरो) : गोहाना रोड बाइपास पर इंडियन कॉलोनी के पास दो भाइयों को गोली मारने व मुरथल टोल प्लाजा पर लूटपाट व मारपीट करने समेत 15 मामलों में नामजद रहे कुख्यात अंकित रिढाऊ कोसी.आई.ए.-1 की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। वहीं सिटी थाना पुलिस ने जानलेवा हमला व लूटपाट के मामलों में अंकित रिढाऊ के साथी गांव किलोहड़द के भूपेंद्र को गिरफ्तार किया है।

इंडियन कॉलोनी निवासी अनिल कुमार ने 28 जनवरी को पुलिस को बताया था कि वह अपने मूक-बधिर भाई सुनील और फुफेरे भाई आशीष के साथ गोहाना बाइपास पर फ्लाई ओवर के पास थे। उनका मयूर विहार के रहने वाले अमित से डेढ़ महीना पहले झगड़ा हो गया था। अमित ने फिर से अनिल को धमकाना शुरू कर दिया। उसने बेवजह अनिल की पिटाई कर दी थी। इसी दौरान अमित ने अंकित रिढाऊ व पांच-छह अन्य साथियों को बुला लिया था। उन्होंने कार से वहां पर पहुंचते ही गोलियां चला दी थीं। गोली लगने से अनिल और सुनील दोनों घायल हो गए। थे।

वहीं आशीष को पीट-पीटकर घायल कर दिया था। पुलिस ने इस संबंध में मुकद्दमा दर्ज कर लिया था। दो भाइयों पर हमला करने के बाद मामले में आरोपी कुख्यात अंकित रिढाऊ ने मुरथल टोल प्लॉजा पर भी लूटपाट व मारपीट के मामले को अंजाम दिया था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस कमिश्नर बी. सतीश बालन ने सी. आई.ए.-1 की टीम को भी जिम्मेदारी दी थी। ए.एस.आई. सुरेश की टीम ने वीरवार शाम को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अंकित रिढाऊ पर 15 मुकद्दमे दर्ज हैं। उसे शुक्रवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। इससे पहले अंकित रिढाऊ के साथी गांव किलोहड़द के भूपेंद्र को सिटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को दो भाइयों पर जानलेवा हमला करने के मामले में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को एस.आई. कटार सिंह ने गिरफ्तार कर एक दिन रिमांड पर लिया है। आरोपी से सिटी थाना पुलिस पूछताछ कर रही है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

Content Writer

Manisha rana