कुरुक्षेत्र पहुंचे अन्ना हजारे सरकार पर गरजे, स्थान नहीं मिला तो जेल से होगा अनशन

3/4/2018 6:07:55 PM

कुरुक्षेत्र(रणदीप रोर): कुरुक्षेत्र की पंजाबी धर्मशाला में पहुंचे अन्ना हजारे किसान अांदोलन का अाह्वान किया। इस दौरान वे सरकार पर गरजते नजर अाए। उन्होंने कहा कि 23 मार्च को शहीदी दिवस के दिन देश की राजधानी दिल्ली में बिगुल बजाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। इसके लिए जमीन तैयार करने के लिए 40 सभाए की जा चुकी हैं। लेकिन खेद की बात है कि अभी तक दिल्ली में आन्दोलन के लिए स्थान की परमिशन नही मिल पाई है। उनका कहना है कि अगर स्थान नही मिला तो वे जेल से अांदोलन की शुरुअात करेंगे।   

अन्ना हजारे ने सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि हमें 70 वर्षों बाद भी अाजादी नहीं मिली है। अांगनबाड़ी वर्करों को अाज भी सड़कों पर बैठना पड़ रहा है। अगर लोकपाल लागू हो जाता तो 70 प्रतीशत तक भर्ष्टाचार समाप्त हो जाना था। वहीं किसानों को अपनी फलस का डेढ़ गुणा दाम मिलना चाहिए लेकिन किसान की बहुत बुरी दुर्दशा हो रही है। हर राज्य में कृषि का मुल्य अायोग है बावजूद इसके केंद्र उसमें कटौती करता है। इस बार अांदोलन में मजदूरों के लिए पेंशन योजना और भ्रष्टाचार अन्याय के विरुद भी लड़ाई लड़ी जाएगी।