फतेहाबाद की अनाजमंडी में धान की खरीद न होने से अन्नदाता परेशान, जताया रोष

10/9/2021 3:47:05 PM

फतेहाबाद (रमेश भट्ट) : फतेहाबाद की अनाजमंडी में इन दिनों धान की खरीद आरम्भ न होने की वजह से किसानों में भारी रोष है। किसानों ने बताया कि वह पिछले 4 दिनों से धान की बोली का इंतज़ार कर रहे हैं, लेकिन उनकी धान की बोली नहीं हो रही है।

किसान दर्शन सिंह व अन्य किसानों ने बताया कि पहले 25 सिंतबर को धान की खरीद होनी थी, लेकिन सरकार ने इसे बढ़ाकर 1 अक्टूबर कर दिया। बाद में इसकी डेट बढ़ाकर 11 अक्टूबर कर दी गई, जिसका किसानों ने विरोध किया तो सरकार ने 3 अक्टूबर से धान की खरीद का एलान किया था। इसके बावजूद भी उनकी फसल की खरीद नहीं की जा रही है और ना ही धान की बोली हो रही है। किसान दर्शन ने बताया कि मंडी पास व कूपन कटे 4 दिन हो गए हैं और उनकी धान में नमी भी नहीं है, फिर भी धान की खरीद नहीं हो रही है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Writer

Manisha rana