हरियाणा में नई पार्टी का ऐलान, महात्मा गांधी की विचारधारा का किया विरोध, क्योंकि...

4/9/2022 6:50:41 PM

अंबाला(अमन): हरियाणा में अब एक ओर नई पार्टी का ऐलान किया गया है। समाज सेविका व दलित नेता कांता आलडिया ने आज अंबाला में अपनी नई पार्टी मिशन एकता पार्टी का ऐलान किया। जिसकी वह राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगी। उन्होंने बताया कि संविधान को लागू करवाना ही उनकी पार्टी का इकलौता घोषणापत्र होगा। 1947 में देश आजाद होने के बाद आज तक कोई भी पार्टी संविधान को पूरी तरीके से लागू नहीं कर पाई। हम अपनी पार्टी के माध्यम से गरीब मजदूर किसान शोषित वर्ग की आवाज बुलंद करेंगे।

चुनाव लड़ने पर कांता आलड़िया ने बताया कि प्रथम चरण में दोनों अंबाला व सिरसा रिज़र्व लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ना उनकी पार्टी का टारगेट है जिसके अंतर्गत 18 विधानसभा सीट आती है उन पर भी चुनाव लड़ा जाएगा।

इसके अलावा कांता आलडिया ने बताया कि वह भारतीय किसान यूनियन चढूनी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी है और वह आगे भी गुरनाम चढूनी के साथ किसानों मजदूरों की लड़ाई लड़ती रहेगी। उनकी लड़ाई किसी जाति धर्म के खिलाफ नही बल्कि जुर्म के खिलाफ है।

आम आदमी पार्टी पर भड़कते हुए कांता आलड़िया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल आरएसएस बीजेपी की बी टीम है। राज्यसभा के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने सभी आरएसएस के व्यक्तियों को राज्यसभा में भेज दिया। 

वही कांता आलड़िया ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उनकी पार्टी राजनीतिक आरक्षण का विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने विधानसभा लोकसभा में आरक्षण में आरक्षण गरीब दलितों का प्रतिनिधित्व करने के लिए दिया था लेकिन आज हमारे बीच दलाल नेता पैदा हो गए है जोकि दलितों के नाम पर जीत कर जीत जाते है लेकिन उनकी आवाज नही उठाते।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर कांता आलड़िया ने कहा कि हम उनकी विचारधारा का विरोध करते है। बाबा भीम राव अंबेडकर ने दलितों को हक़ दिलाने के लिए सँघर्ष किया था। जिसका महात्मा गांधी ने विरोध किया था उसी प्रकार अरविंद केजरीवाल आज का महात्मा गांधी है जो दलितों के खिलाफ है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Vivek Rai