उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्नत सेवाश्री अवार्ड की घोषणा

8/2/2018 11:57:24 AM

करनाल (पांडेय): उन्नत भारत व राष्ट्रीय किसान संगठन की ओर से बुधवार को करनाल में उन्नत सेवाश्री अवार्ड-2018 की घोषणा कर दी गई। यह अवार्ड विकास, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन व विभिन्न क्षेत्रों मे उल्लेखनीय कार्य करने वालों को प्रदान किए जाएंगे। संगठन की प्रदेश प्रभारी कविता एवं महासचिव संगठन राजाराम ने इन अवार्ड की घोषणा की है। 

यह अवार्ड कांस्टीच्यूशन क्लब उप सभापति हाल दिल्ली में 19 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में दिया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत प्रेम ने बताया कि राष्ट्रीय किसान संगठन ने हरियाणा के 5 गांव, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सफाई के लिए गोद लिए हैं। जिन्हें प्रशासन के साथ मिलकर एक वर्ष में विकसित किया जाएगा। जिनके सहयोग से राष्ट्रीय किसान संगठन, राष्ट्रीय पत्रकार संगठन और खेलों के लिए माता मंतारी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट व सहयोग टी.टी. उद्योग समूह व लिबर्टी उद्योग समूह का धन्यवाद किया।

कविता ने डा. बृज किशोर का हरियाणा में खेलों में उल्लेखनीय सेवा पुरस्कार के लिए चयनित कर घोषणा भी की।   इस अवसर पर खेल कमेटी अध्यक्ष स. गुरमीत सिंह कपूर भी साथ रहे।  

इन्हें मिलेगा अवार्ड
इस वर्ष हैल्थ डी.जी. हरियाणा डा. सतीश अग्रवाल, डा. प्रो. कालड़ा उप कुलपति रोहतक पी.जी.आई., ई.जी. महेश कुमार हरियाणा को आजीवन सेवा हेतु लाइफ टाइम अचीवमैंट  अवार्ड, उन्नत भारत सेवाश्री अवार्ड-2018 को उपायुक्त अतुल द्विवेदी आई.ए.एस. फरीदाबाद, अतिरिक्त उपायुक्त अनीश यादव आई.ए.एस. कुरुक्षेत्र, हरिओम अत्री तहसीलदार फरीदाबाद, एस.ई. अरविंद कुमार झज्जर, एस.ई. राजेश टांक, निदेशक डा. आरजव शर्मा, अधिकारी इंचार्ज प्रयोगात्मक डेयरी डा. हरिराम गुप्ता, डायरैक्टर कल्पना चावला मैडीकल कालेज डा. सुरेंद्र कश्यप, एक्स.ई.एन. जयप्रकाश कम्बोज कुरुक्षेत्र, एक्स.ई.एन. राहुल सिंह फरीदाबाद को दिया जाएगा। 
 

Deepak Paul