हरियाणा राज्य महिला आयोग के लोगों का अनावरण, खट्टर को सौंपी रिपोर्ट

1/3/2019 9:51:48 AM

चंडीगढ(अर्चना): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य महिला आयोग के लोगो का अनावरण कर आयोग द्वारा महिलाओं के उत्थान के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। आयोग ने लोगो में हरियाणा की महिलाओं की स्थिति में आ रहे सुधार से लेकर हरे-भरे राज्य को दर्शाया है। गोलाकार लोगो के ऊपरी हिस्से में कमल की पंखुडिय़ां महिलाओं की बदलती स्थिति, लोगो के निचले भाग में राज्य की कृषि प्रवृत्ति जोड़ी गई है। लोगो संदेश देता है कि महिलाओं को सम्मान मिलेगा, स्वाभिमान बढ़ेगा तो उनका सशक्तिकरण होगा। महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़े इस लोगो को हरियाणा महिला आयोग ने खुद डिजाइन करवाया है।

आयोग की उपाध्यक्ष प्रीति भारद्वाज का मानना है कि आयोग का लोगो पूरे राज्य की महिलाओं के लिए सम्मान और स्वाभिमान की सोच रखता है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, राज्यपाल  सत्यदेव नारायण आर्य, कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इस लोगो और आयोग के कार्यों की सराहना की। आयोग ने मुख्यमंत्री को सौंपी रिपोर्ट में बताया कि आयोग की वैबसाइट पर महिलाओं की समस्याओं से जुड़े सवालों के जवाब दिए जा रहे हैं। साल भर में आयोग विभिन्न जिलों में 15 बैंचेस का आयोजन कर चुका है। इनमें महिलाओं से संबंधित मसलों को सुलझाया जा रहा है।

प्रीति भारद्वाज ने कहा कि आयोग के एन.आर.आई. सैल में 50 से अधिक महिलाओं की शिकायतें पहुंची हैं। एन.आर.आई. सैल की विशेष टीम एन.आर.आई. बहुओं की ही नहीं, बल्कि दूल्हों से जुड़े मामलों को भी निपटा रही है। हरियाणा में होने वाले ऑनर किङ्क्षलग मामलों पर कानून बनाने की मांग भी आयोग कर रहा है। रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा गया कि मेवात और राज्य के पिछड़े इलाकों की महिलाओं को कानून के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। वन स्टॉप क्राइसिस सैंटर, जेल, महिला थानों की कार्यशैली का नियमित तौर पर आंकलन किया जा रहा है। मी टू कैंपेन के दृष्टिगत आयोग द्वारा विशेष ईमेल आई.डी. पर शिकायतें मांगी गई और उनको सुलझाने का काम भी तेजी से किया जा रहा है।    

Deepak Paul